पटना। चुनाव के बाद बिहार सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस क्रम में बड़ी संख्या में आइएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। सरकार ने सोमवार को 13 जिलों के डीएम बदल दिए। देर शाम सामान्य प्रशासन विभाग ने इस आशय की अधिसूचना जारी की।
ये सभी भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2017 एवं 2018 बैच के अधिकारी हैं। केवल एक पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री 2012 बैच के हैं। ये औरंगाबाद के डीएम थे, अब बेगूसराय में इसी पद पर भेजे गए हैं।
नए डीएम के रूप में इनकी हुई तैनाती
*श्रीकांत शास्त्री को औरंगाबाद से स्थानांतरित कर बेगूसराय का डीएम बनाया गया।
*तरनजोत सिंह को मधेपुरा से स्थानांतरित कर पश्चिम चंपारण का डीएम बनाया गया।
*शिवहर के डीएम विवेक रंजन मैत्रेय बने सिवान के जिलाधिकारी।
*अरवल की जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा को औरंगाबाद की डीएम बनाया गया।
*भवन निर्माण विभाग के संयुक्त सचिव आशुताेष द्विवेदी बने कटिहार के डीएम।
*बिहार एड्स नियंत्रण सोसायटी की निदेशक प्रतिभा रानी बनीं शिवहर की डीएम।
*सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक वैभव श्रीवास्तव को सारण का डीएम बनाया गया।
*निदेशक खान एवं भूतत्व विनोद दूहन बने अररिया के डीएम।
*मत्स्य एवं पशु संसाधन के निदेशक अभिषेक रंजन को मधेपुरा का डीएम बनाया गया।
*निदेशक तकनीकी विकास (उद्योग) शेखरआनंद को शेखपुरा का डीएम बनाया गया।
*ऊर्जा विभाग का विशेष कार्य अधिकारी अमृषा बैंस को डीएम अरवल का जिम्मा।
*निदेशक प्राथमिक शिक्षा साहिला को बक्सर के डीएम का जिम्मा।
*निदेशक, कृषि नितिन कुमार सिंह बने कैमूर के डीएम।
*अरवल की जिलाधिकारी बनीं अभिलाषा शर्मा भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रही हैं।
*संदीप पुडलकट्टी बने नगर विकास सचिव, पंकज पाल को पथ निर्माण का जिम्मा
सामान्य प्रशासन विभाग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के पांच अधिकारियों को नयी जिम्मेवारी सौंपी है। संदीप पुडलकुट्टी नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव बनाए गए। उनकी जगह पथ निर्माण विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार पंकज कुमार पाल को दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने सोमवार को इस आशय की अधिसूचना जारी की।
के सेंथिल कुमार को अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण विभाग का सचिव बनाया गया। पंकज कुूमार पाल को पथ निर्माण विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया। नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव तथा पटना मेट्रो के प्रबंध निदेशक अभय कुमार सिंह को सचिव खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का सचिव बनाया गया।
अनुसूचित जाति-जनजाति विभाग के सचिव दिवेश सेहरा को ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव के रूप में पदस्थापित किया गया। पथ निर्माण विभाग के सचिव संदीप कुमार पुडलकट्टी को नगर विकास विभाग का सचिव बनाया गया। वह पटना मेट्रो रेल निगम लिमिटेड के निदेशक के प्रभार में भी रहेंगे।
इस प्रशासनिक फेरबदल का उद्देश्य राज्य सरकार के कार्यों में और अधिक दक्षता लाना है। इस तबादले की लिस्ट में कई महत्वपूर्ण अधिकारियों के नाम हैं, जिनसे शासन व्यवस्था में बदलाव आएगा।